नशे के तस्करों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी,कुल 9.83 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15/07/2022 को पुरानी शराब भट्टी से धूमखेड़ा की तरफ को जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त गुरमाम सिंह उर्फ गामा पुत्र खंडा सिंह निवासी ग्राम हरैया थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 4.85 ग्राम स्मैक तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या uk06Bd 1815 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir No. 17 3/ 22 धारा 8/21/60 Ndps act बनाम गुरनाम सिंह उर्फ गामा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गुरनाम सिंह उर्फ गामा को माननीय न्यायालय में पेश करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं !

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

 

*नाम पता अभियुक्त*
गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र खंडा सिंह निवासी हरैया थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर
*बरामदगी*

1- स्मैक 4.85 ग्राम
2- मो0 सा0 हीरो स्पेलेंडर रजि0 न0 uk06BD .1815

यह भी पढ़ें 👉  *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में एसएसपी मीणा की टीम का बड़ा एक्शन — स्कॉर्पियो कार से पकड़ा 45 किलो अवैध गांजा, 01 गिरफ्तार*

दिनांक 15/07/2022 को नानक सागर डैम से बिसोटा को जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त गुरसेवक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम खेमपुर थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 4.98 ग्राम स्मैक तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या uk06AG 5930के साथ गिरफ्तार किया गया! जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir No. 17 2/ 22 धारा 8/21/60 Ndps act बनाम गुरसेवक सिंह पंजीकृत किया गया।अभियुक्त गुरसेवक सिंह को माननीय न्यायालय में पेश करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, की इको-फ्रेंडली पर्व मनाने की अपील।

*नाम पता अभियुक्त*

गुरसेवक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी खेमपुर थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर

*बरामदगी*
1- स्मैक 4.98 ग्राम
2- मो0 सा0 बजाज सीटी 100 रजि0 न0Uk06AG .5930

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *