कॉर्बेट का दिल कहे जाने वाले ढिकाला जोन टूरिस्ट के लिए तीन महीनों के लिए बंद।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

 

रामनगर –  देश विदेश के सैलानियों से का मन मोह लेने वाला ढिकाला जोन आज से बंद टूरिस्टों की तीन महीनों के लिए नो एंट्री। आपको बता दे कॉर्बेट नेशनल पार्क का दिल कहा जाने वाले ढिकाला जोन को टूरिस्ट के लिए आज से बंद कर दिया गया हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क वाघो के घनत्व के लिए जाना जाता हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में वाघो की संख्या 242 हैं और पक्षियों की 585 प्रजातियां पाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की सख्ती का असर, नशा तस्करों पर लगातार प्रहार।

 

विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में देश विदेश से सैलानी यहाँ अमूमन यहाँ टाईगर को देखने आते हैं। जंगल के राजा को अपनी मस्ती में घूमने देख टूरिस्ट प्रसन्न हो जाते है। मन को मोह लेने वाला यहाँ का वातावरण और खूबसूरत पक्षी विशालकाय हाथियों के बड़े बड़े झुंड खूबसूरत हिरण, बारहसिंघा, सवार, काकड़, आदि यहाँ आम तौर पर देखे जा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

 

अब यहाँ के सौंदर्य को निहारने के लिए सैलानियों को तीन महीने का लम्बा इन्तेजार करना होगा। वही रेंजर राज चक्ररेत ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क को सैलानियों के लिए 15 जून को बंद किया जाता है  15 नवंबर को सैलानियों के लिए खोल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर कॉर्बेट नेशनल पार्क में सम्मान समारोह, निदेशक ने गिनाईं उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *