दो सगी बहनों की मौत से क्षेत्र में फेली सनसनी।

ख़बर शेयर करें -

दो सगी बहनों की मौत से क्षेत्र में फेली सनसनी।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

काशीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिका कॉलोनी में हुआ दो सगी बहाने के पीछे पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। एक शव तो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की सख्त हिदायत—भराड़ीसैंण सत्र, डिजिटल गवर्नेंस और विकास कार्यों में लाएं तेजी

 

 

बता दें कि आज सुबह ख़ालिक़ कालोनी में अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी मच गई। एस पी अभय सिंह और सी ओ वंदना वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके पर निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था।

यह भी पढ़ें 👉  व्यय-वित्त समिति बैठक: खेल, पर्यटन और आधारभूत परियोजनाओं को मंजूरी।

 

 

 

जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन 19 वर्ष,व यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। एस पी अभय सिंह के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

 

 

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। वही बीती रात वह अपने एक बेटे को लेकर मजार पर सोया था। वही से वह ग़ायब हो गया। अली हसन का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।