भारतीय टीम और चेन्नई सूपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में अपने फ़िट्नेस सत्र के लिये जमकर पसीना बहा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

आजकल भारतीय टीम और चेन्नई सूपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर उत्तराखण्ड के ऋषिकेश आये हुए हैं। दीपक चाहर अपने फ़िट्नेस सत्र के लिये आजकल तीर्थनगरी ऋषिकेश में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान दीपक ने गंगा किनारे शारीरिक अभ्यास के साथ योग-ध्यान का सहारा भी लिया। क्रिकेट के सीनियर कोच नवेंदु त्यागी भी दीपक के साथ फ़िट्नेस सत्र में नज़र आये।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, सीएम धामी ने की हाईलेवल समीक्षा।

 

 

दीपक चाहर के परिचित अंकुर रावत ने बताया कि दीपक पिछले कई सालों से उत्तराखण्ड आते रहे हैं और उन्हें देवभूमि से और माँ गंगा से विशेष लगाव है, यही कारण है कि वो अपने फ़िट्नेस सत्र के लिये काफ़ी पहले से उत्तराखंड आते रहते हैं। दीपक को उत्तराखंड की वादियों में एक नयी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो उनके खेल और जीवन में नया निखार लाता है।

यह भी पढ़ें 👉  दियूरी, खटीमा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

 

 

आजकल उत्तराखंड में लगातार बॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियों का आना जाना लगा है। हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी धर्मपत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड आये थे। देश की जानी मानी हस्तियों का देवभूमि उत्तराखंड आना निश्चित ही उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *