एच0डी0एफ0सी बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंसर वर्कशॉप का आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने रामपुर रोड स्थित होटल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 19 मई 2023 – *एच0डी0एफ0सी बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंसर वर्कशॉप का आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने रामपुर रोड स्थित होटल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। फाइनेंसर एवं बैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री रावत ने कहा कि बैंक का बढ़ता लाभ सबको मिलना चाहिए उन्होंने कहा आज लोग सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट जमीन व सोने पे करते हैं व बैंक देश के योगदान में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा हम अच्छे हिस्सेदार निवेश करके हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संस्कृत पर जोर, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान और नई योजनाओं की शुरुआत

 

 

उन्होंने कहा कि बैंकों को समाजिक कार्यों के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे कि देश के गरीब तबके के लोगों तक द्वारा बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित सीमा–सशक्त उत्तराखंड के संकल्प पर मंथन, धामी और आईटीबीपी के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर

 

 

एचडीएफसी के एरिया मैनेजर बपुल सिक्का ने बताया कि हल्द्वानी शहर में एचडीएफसी की 5 शाखाएं संचालित है साथ ही उत्तराखंड में 98 शाखाएं कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

 

कार्यक्रम में रीजनल हेड एचडीएफसी चंचल गुप्ता, ब्रांच मैनेजर गणेश पांडे, दीपक जोशी, क्लस्टर हेड राजीव शर्मा के साथी बैंक के फाइनेंसर बैंक के स्टाफ उपस्थित थे।
————————
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946220184

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *