पिता ने पुत्र को बचाने के लिए शक्तिनहर में लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी।

ख़बर शेयर करें -

पिता ने पुत्र को बचाने के लिए शक्तिनहर में लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

देहरादून के विकासनगर में बीती रात ढकरानी कोर्ट पुल के पास दिल दहलाने वाली घटना घटी, जहाँ पहले पुत्र और फिर उसे बचाने के लिए पिता ने शक्तिनहर में छलांग लगा दी। दो लोगों के एक साथ नहर में कूदने की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ तथा जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

 

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हरिपुर विकासनगर निवासी शिव कुमार उर्फ सनी (30) पुत्र बालक राम अपने घरवालों से नाराज होकर आया था। उसे ढूंढने उसके पिता बालक राम (58) बाहर निकले थे। उन्होंने अपने बेटे सनी को शक्तिनहर किनारे बैठा देखा और उसे आवाज दी।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में अव्यवस्थित कम्बल वितरण में मची भगदड़ में , दीवार ढही नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का कड़ा रुख संचालक, व्यवस्थापक सहित अन्य पर अभियोग किया पंजीकृत

 

 

 

जैसे ही सनी ने अपने पिता को देखा, वह शक्तिनहर में कूद गया। अपने सामने अपनी औलाद को नहर में कूदते देख, उसे बचाने के लिए पिता बालक राम भी शक्तिनहर में कूद गए। फिलहाल सर्च अभियान चलाते हुए दोनों की तलाश की जा रही है।