दिल्ली का पर्यटक गंगा में बह गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली का पर्यटक गंगा में बह गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

 रोशनी पांडेय – सह संपादक

ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अन्तर्गत 22 वर्षीय दिल्ली निवासी प्रिंस राजपूत अपने 9 साथियों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला पहुंचा। इस दौरान संत सेवा आश्रम घाट पर प्रिंस नहाने के लिए गंगा में उतर गया। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से प्रिंस अचानक गंगा की तेजधार के साथ बह गया। साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा, जवाबदेही और GPS मॉनिटरिंग पर जोर।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन प्रिंस का गंगा में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाकर प्रिंस को तलाश करने का अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल प्रिंस का कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

जगह-जगह गोताखोर भी प्रिंस को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली से लक्ष्मण झूला संत सेवा आश्रम घाट पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।