धीराज सिंह गर्ब्याल ने काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवा को निस्तारित कराने हेतु तल्ली हल्द्वानी में वन डिपो न0-3 में चिन्हित डम्पिंग जोन बनाने के दिये आदेश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवा को निस्तारित कराने हेतु तल्ली हल्द्वानी में वन डिपो न0-3 में चिन्हित डम्पिंग जोन बनाने के दिये आदेश। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि राज्य मार्ग संख्या 103 काठगोदाम-हैडाखान साननी 14 नवम्बर को भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। मार्ग पर 15 नवम्बर से पोकलैण्ड मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है। भू वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा परामर्श दिया गया कि उक्त मलवे का निस्तारण खड्ड साईड मे किये जाने से अन्य स्लिप जोन बनने की सम्भावना है। परामर्श एवं तकनीकी टीम द्वारा भू-स्खलन एवं स्लिप जोन के निकट डम्पिंग साईड न होने के कारण होने के कारण स्लिप जोन से उत्सर्जित होने वाले मलूवे को अन्यत्र डम्पिंग जोन बनाने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा, जवाबदेही और GPS मॉनिटरिंग पर जोर।

 

 

प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग ने अवगत कराया कि पूर्व निर्धारित डम्पिंग जोन सुल्ताननगरी ब्लाक कक्ष संख्या-अ में मलुवा काफी अधिक मात्रा में डम्प हो चुका है तथा तल्ली हल्द्वानी में वन निगम डिपो न0-03 में चिन्हित डम्पिंग जोन में मलुवा डम्प किये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

 

 

जिसके क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग रूद्रपुर से आख्या/अनापत्ति चाही गई। प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रपुर द्वारा अवगत कराया गया कि वन निगम डिपो-3 में कतिपय स्थानों मे मिटटी की आवश्यकता है। जिला मजिस्ट्रेट गर्ब्याल ने पूर्व के आदेशों को संशोधित करते हुये स्लिप जोन से उत्सर्जित मलबे का तल्ली हल्द्वानी मे वन निगम डिपो-3 मे चिन्हित डम्पिंग जोन में नियमानुसार निस्तारण एवं डम्पिंग कराये जाने के आदेश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *