डॉ.राधा वाल्मीकि का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ द अर्थ 2022 में दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं।
**********
द मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ द अर्थ अवार्ड 2022 से हुई सम्मानित
**********
पंतनगर – इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी (आई आई यू) एवं स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 13 मार्च 2022 को सोशल नेटवर्किंग के जरिए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ द अर्थ 2022, एवं द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमेन ऑफ द अर्थ अवार्ड 2022 का आयोजन जूम एप पर किया गया। “एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता” थीम को लेकर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार भी आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस कप्तान मीणा के सख्त तेवर में अपराधी लगातार पहुंच रहे हैं सलाखों के अंदर**नाबालिग की हत्याकांड का किया मात्र 12 घंटे में खुलासा**अवैध संबंध और रंजिश रही हत्या की वजह*

 

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्टी डॉ रोशनी लाल ने आस्ट्रेलिया से किया। मुख्य अतिथि के रुप में श्री के एल गंझू व संदीप मारवाह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्ण भारत परिवार के मुखिया व आई आई यू के को-फाउंडर सीओओ डॉ.पियूष पंडित के व्यक्तित्व और उसके द्वारा किए गए वैश्विक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी भुरि भुरि प्रशंसा की तथा इस सफल कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड द्वारा विश्व की पंद्रह हजार से अधिक प्रेरक महिलाओं को चयनित किया गया। सभी चयनित महिलाओं को 13 मार्च, 29 मई, 27 जुलाई और 21 नवंबर को चार चरणों में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एलान: उत्तराखंड में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता।

 

प्रथम चरण में 13 मार्च ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन 1001+ महिलाओं को द मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ द अर्थ अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाना था तथा “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ द अर्थ 2022 बाई गोल्डन बुक ऑन अर्थ” से सम्मानित करते हुए नाम दर्ज किए जाने थे, परंतु 1001+ के स्थान पर 2100+ प्रेरित महिलाओं को इसमें सम्मानित कर इन महिलाओं के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ द अर्थ में दर्ज किए गए। पंतनगर उत्तराखंड से डॉ.राधा वाल्मीकि का नाम उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए “द मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ द अर्थ अवार्ड 2022” के लिए चयनित कर 13 मार्च को जूम एप पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के अनेक देशों से जुड़ी महान सख्शियतों के सम्मुख सम्मानित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ द अर्थ 2022 में शामिल कर गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस की सख्ती जारी: अवैध शराब तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार।

 

इससे पूर्व 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा भी डॉ.राथा वाल्मीकि को नारी शक्ति अवार्ड 2022 से नवाजा जा चुका है। डॉ.राधा वाल्मीकि ने अपनी इस उपलब्धि के लिए डॉ पीयूष पंडित सहित आई आई यू एवं स्वर्ण भारत परिवार महिला सशक्तिकरण बोर्ड तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *