112 पर झूठी चाकूबाजी की सूचना, नशे में युवक ने किया ड्रामा — पुलिस का ₹5000 चालान।

ख़बर शेयर करें -

112 पर झूठी चाकूबाजी की सूचना, नशे में युवक ने किया ड्रामा — पुलिस का ₹5000 चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी | प्रेस नोट

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन के साथ CM धामी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

👉 29 मार्च 2026 को डायल 112 पर भोटियापड़ाव स्थित वैलेजली लॉज क्षेत्र में चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

⚠️ मौके पर खुला झूठ का खेल

जांच में पता चला कि सूचनाकर्ता राहुल चौहान शराब के नशे में था और उसने किसी भी घटना के बिना ही पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कॉल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक

💸 तुरंत एक्शन

पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा डालने और आपातकालीन सेवा के दुरुपयोग पर आरोपी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹5000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर खतरा बन रहा था नशेड़ी चालक, पुलिस ने समय रहते किया गिरफ्तार।

पुलिस की सख्त चेतावनी

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि ‘डायल 112’ केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए है। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 पुलिस को गुमराह करना पड़ा भारी, अब जेब पर पड़ा सीधा वार!