काशीपुर के ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया, हाईवे पर बने इस पुल के अचानक ढहने से बड़ा हादसा होते होते बचा।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर के ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। हाईवे पर बने इस पुल के अचानक ढहने से बड़ा हादसा होते होते बचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

काशीपुर के ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। हाईवे पर बने इस पुल के अचानक ढहने से बड़ा हादसा होते होते बचा गनीमत रही कि पुल के ढहने के वक्त वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इस पुल के ढहने से एनएच के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की कलई खुल गई है। बुधवार सुबह एनएच 74 पर लोगों ने सरवरखेड़ा के पास बने पुल को ढहा हुआ देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर एनएच और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये तथा बैरीकेडिंग कर मार्ग बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत गांवों को मिलेगी नई रफ्तार, वाइब्रेंट विलेज योजना में 402 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर।

 

 

 

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल अधिकारियों ने वहां सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक प्रबंध कर दिये हैं। लेकिन इस पुल के इस प्रकार ढहने से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कराये जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं दूसरी ओर जो पुल बना हुआ है उसकी स्थिति भी खतरनाक है। वहां भी जो पैराफीट बने हुए हैं वह भी खतरे की जद में हैं। अधिकारियों को दूसरी तरफ भी निरीक्षण कर देखना चाहिए ताकि किसी बड़ी संभावित दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के खर्च में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव बोले—बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

 

 

ग्रामीणों के मुताबिक़, नेशनल हाईवे परियोजना के तहत निर्मित पुल की गुणवत्ता में संकेत हो रहे हैं, जिसके कारण पुल ख़राब हो गया है। उन्होंने इसका आरोप भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर दिशा निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन परंपरा को सहेजने की पहल: CM धामी ने पंचांग कैलेंडर का किया भव्य विमोचन।

 

 

जिले के पुलिस मुखिया मंजूनाथ किसी और ने इस घटना की जांच करने के लिए विधायक आदेश चौहान को बुलाया और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। विधायक चौहान ने जमकर एनएच अधिकारियों की फटकार की और उन्हें खराब पुल की स्थिति पर विवरण दिया।

 

 

यह पुल पहले भी कई सुर्खियों में रहा है और इसका निर्माण भ्रष्टाचार से जुड़ी अनेक आरोपों के चलते विवादित था। एक बार फिर, इस घटना के चलते नवयुवक संगठनों ने प्रदर्शन किया और न्याय मांगा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *