“समान नागरिक संहिता विधेयक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में नए दिशे की ओर कदम”

ख़बर शेयर करें -

“समान नागरिक संहिता विधेयक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में नए दिशे की ओर कदम”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किये जाने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से उत्तराखण्ड देश के लिए एक नजीर बनेगा।

 

 

मीडिया को जारी बयान में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे देश में एक इतिहास रचने का काम किया है। इस विधेयक को लाकर सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। इस विधेयक की जरूरत उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। यह कानून उत्तराखण्ड को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इस कानून का लक्ष्य बिना धर्म जाति लिंग में भेदभाव किये सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का है। जो लोग इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं वास्तव में वह जनता और देश के हितैषी नहीं है। विधेयक को जनता की राय से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SSP NAINITAL की सख्ती लगातार है जारी* *अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चप्पे-चप्पे पर की जा रही है चैकिंग*

 

 

 

 

विधेयक का ड्राफ्ट बनाने वाली विशेषज्ञ समिति ने इस विधेयक के लिए लम्बे समय तक मंथन करने के बाद निष्कर्ष निकाला है। इसमें जो प्रावधान किये हैं उनमें सभी के हित सुरक्षित हैं। यूसीसी पर विधेयक लाकर सरकार ने अपना वायदा निभाया है। मुख्यमंत्री धामी ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह वह जो भी कहते हैं वो करके दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "हल्द्वानी में पेंशनरों की बैठक: अपराध और नशे पर नियंत्रण के लिए एसपी सिटी से अनुरोध।

 

 

रामपाल सिंह ने कहा कि इस कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि इसे सहर्ष सभी को स्वीकार करना चाहिए क्यों कि इस कानून का लक्ष्य बिना धर्म जाति लिंग में भेदभाव किये सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का है। कुछ लोग बिना यूसीसी को जाने-समझे अपने निहित स्वार्थ के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू हो जाने से तीन-चार शादी करने पर रोक लगेगी और कई कुरीतियों का खात्मा होने से समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी देश हित में अच्छा कानून है।