स्मार्टफोन में आमतौर पर 3300 से लेकर 7000 Mah तक की बैटरी दी जा रही है। स्मार्टफोन कंपनियों की तरफ से ऐसा दावा किया जाता कि 7000 Mah की बैटरी में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। बैटरी लाइफ के मामले में स्मार्टफोन अहम रोल अदा करती है। एंड्राइड स्मार्टफोन में कई तरह के डिस्प्ले मिलते हैं जैसे IPS, LCD, सुपर Oled दिए जाते हैं। लेकिन सैमसंग जैसी कंपनियां डिस्प्ले को इंप्रूवेड करके अपने नाम से पेश करती हैं। लेकिन आपको मालूम है कि I Phone में 3,300 Mah की ही बैटरी दी जाती है। फिर कैसे I phone की बैटरी 7000 Mah वाले स्मार्टफोन को एंड्राइड स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को टक्कर देती है।
इसी तरह का एक डिस्प्ले एमोलेड डिस्प्ले है। इसी तरह Apple iPhone में रेटीना डिस्प्ले दिया जाता है, तो कम बैटरी की खपत करता है। एक इंच में जितने ज्यादा पिक्सल होते हैं, उस डिस्प्ले को ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसे में हमेशा कम बैटरी खपत करने वाला डिस्प्ले फोन लेना चाहिए। दरअसल जैसा माहौल बनाया जाता है कि ज्यादा बड़ी बैटरी मतलब ज्यादा लंबी बैटरी. लेकिन ऐसा सच नहीं है। स्मार्टफोन की लंबी बैटरी लाइफ कई चीजों पर निर्भर करती है।





