सहकारिता मेले में महिला शक्ति का प्रदर्शन, किसानों को मिला नया मंच।

ख़बर शेयर करें -

सहकारिता मेले में महिला शक्ति का प्रदर्शन, किसानों को मिला नया मंच।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल,  अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में हल्द्वानी स्थित एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सहकारिता मेले ने महिला समूहों को अपने उत्पादों के लिए बड़ा मंच प्रदान किया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में मा० दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा उपस्थित रहीं। उन्होंने कृषि विभाग की गोष्ठी का उद्घाटन कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पोर्ट्स, ग्रीन लाइवलीहुड और यूथ एम्पावरमेंट मॉडल की मुख्य सचिव ने की सराहना।

गोष्ठी में कृषि विभाग की डॉ. गीतांजलि बंगारी ने फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
किसान विज्ञान केंद्र की डॉ. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती के बढ़ते महत्व, रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव और सतत कृषि के लाभों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

कृषि विभाग ने मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।
उद्यान क्षेत्र से आनन्दमणि भट्ट, कृषि क्षेत्र से शोभन सिंह तथा मत्स्य पालन क्षेत्र से दीपक सती को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सिनेमा का अमर योद्धा धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन, विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार।

इसके अतिरिक्त किसान विज्ञान केंद्र की डॉ. दीपाली तिवारी, आतमा योजना से कमल किशोर पंत, AEO डॉ. ममता जोशी, AEO अफरोज, तथा डॉ. जितेन्द्र भास्कर ने विभिन्न राष्ट्रीय कृषि योजनाओं जैसे तेल-तिलहन मिशन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, पीएमKSY, पीएमFBY एवं SMAM की जानकारी किसानों को दी।

मेले में मलिका कला मंच ने प्राकृतिक खेती पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक आनन्दमणि भट्ट ने अपनी कृषि यात्रा साझा कर बताया कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ कैसे लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का आश्वासन—अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु समिति गठित, चैंबर निर्माण पर सरकार देगी सहयोग

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका ममता आर्या ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय किया। बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, आंचल कला केंद्र व सूचना विभाग की टीम की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं।

अंत में सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल एवं जीएम रैना सहित अन्य अधिकारियों ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।