पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन चुके, कलयुगी बेटे को बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला।

ख़बर शेयर करें -

पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन चुके, कलयुगी बेटे को बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला। 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

इटावा जिले के ताखा कोतवाली क्षेत्र में जिस इकलौते बेटे को अपनी बुढ़ापे की लाठी समझकर लाड़ और प्यार से पाला उसी ने साहब अपनी उम्र पर आते ही घर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। शराब का नशा उसे और पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन चुका था। यह बात मंगलवार को पुलिस की पूछताछ में बेटे की हत्या के बाद बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण बताई। उसने बताया कि कुछ सालों से बेटे को शराब की लत लग गई थी। वह कोई काम नहीं करता था। मेरी खेती-किसानी की मेहनत से जोड़े रुपयों को शराब पीकर बर्बाद करने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की सख्त हिदायत—भराड़ीसैंण सत्र, डिजिटल गवर्नेंस और विकास कार्यों में लाएं तेजी

 

इससे पूरा परिवार दुखी था। शराब पीने के लिए रोज रुपये मांगता था, मना करने पर मां, पत्नी रानी देवी मारता-पीटता था। मुझ पर भी हाथ छोड़ने में नहीं सोचता था। बेटा था इसलिए सब सह लेते थे। रविवार को शराब के लिए रुपये देने मना करने पर मां को पीटा। इससे वह नाराज होकर अपनी बेटी के घर चली गई। सोमवार शाम भी इसने शराब के लिए मुझसे और बहू से रुपये मांगने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

 

 

बहू ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर बैठ गया और पौत्र-पौत्री का जान से मार देने की धमकी देने लगा। मेरे बीच में बोलने पर गालियां देने लगा। यह देखकर बहू रानी देवी ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पूरी रात वह उत्पात मचाता रहा।

 

 

बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण ने बताया कि करीब एक साल पहले शराब के नशे में उत्पात मचाने पर बेटे राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस समय इसके सुधरने के आश्वासन पर मैंने दो बीघा जमीन बेचकर उसकी जमानत कराई थी, लेकिन इसके बावजूद बेटा नहीं सुधरा। वह और जमीन बेचने का दबाव बनाता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी है। पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *