वन विभाग ने जेसीबी, डंपर और रेकी कर रही कार को पकड़ा

वन विभाग ने जेसीबी, डंपर और रेकी कर रही कार को पकड़ा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर और वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल एवं रामनगर रेंज की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

 

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

 

संयुक्त गश्त के दौरान रामनगर रेंज अंतर्गत जुडका प्लॉट नंबर 6 व 7 के मध्य आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी (रजिस्ट्रेशन संख्या UK18CA-6493) और एक डंपर (रजिस्ट्रेशन संख्या UK18CA-9096) पकड़ा गया। साथ ही, वन विभाग की गाड़ियों की रेकी कर रही एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन संख्या UP21Z-9203) भी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।

 

 

तीनों वाहनों को वन अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए कार्यशाला वर्कशॉप परिसर, रामनगर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली का होगा टेस्ट, कल 11 बजे बजेगा प्रदेशभर में सायरन।

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। वन सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि वन्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।