कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग का छापा, 3 ट्रैक्टर सीज।

ख़बर शेयर करें -

कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग का छापा, 3 ट्रैक्टर सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में आज 20 फरवरी 2026 को कोसी नदी क्षेत्र के राघव घाट में अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी ने किया, जिसमें रेंज स्टाफ और वन सुरक्षा दल की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ‘फर्जी’ बिजली बिलों का खेल? बंद मीटरों पर हजारों की वसूली से उपभोक्ता त्रस्त।

छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध रूप से खनन करते हुए 03 अर्जुन ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को विधिवत कब्जे में लेकर गुलजारपुर वन चौकी में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा सत्यापन अभियान: डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर संदिग्धों पर कसा शिकंजा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।