वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत वन अग्नि सुरक्षा गोष्टी आयोजित की गयी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 5 फरवरी 2023 को महेश जोशी, ईडीसी अध्यक्ष, सावल्दे पश्चिमी की अध्यक्षता में ईडीसी ग्राम हिम्मतपुर पूर्वी, सेमलखलिया, सावल्दे पूर्वी, बासीटीला, किशनपुर कानिया तथा सावलदे ग्राम के ग्रामवासियो और बिजरानी तथा ढेला रेंज के स्टाफ के मध्य सावलदे चौकी परिसर में एक वन अग्नि सुरक्षा गोष्टी आयोजित की गयी l

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं।

 

 

 

बैठक में बिजरानी रेंज के उपराजिक गोविंद बल्लभ जोशी द्वारा उपस्थित सभी ग्राम वासियों से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन अग्नि काल में सहयोग व सुरक्षा की अपील की गई l महेश जोशी, ई0डी0सी0 अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित ग्रामवासियों के तरफ से वन विभाग को वन अग्नि काल में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया l

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

 

इस दौरान बैठक में गोविंद बल्लभ जोशी, उपराजिक,  अब्दुल सलाम वन दरोगा, नवीन चंद्र पपने वन दरोगा, कृष्ण चंद्र पंत, वन आरक्षी एवं स्थानीय सभी ग्रामों के ईडीसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासी आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *