रामनगर में उत्तरी भारत के तर्कशीलों का सम्मेलन संपन्न, ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ का गठन।

रामनगर में उत्तरी भारत के तर्कशीलों का सम्मेलन संपन्न, ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ का गठन।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में उत्तरी भारत के तर्कशीलों का सम्मेलन संपन्न, ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ का गठन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तर भारत में वैज्ञानिक सोच और तर्कशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21-22 फरवरी को अग्रवाल सभा भवन, रामनगर में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए संगठनों और प्रतिनिधियों ने साझा मंच को मजबूत करते हुए ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ के गठन की घोषणा की।

सम्मेलन का उद्घाटन तहसील सोसाइटी पंजाब कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष जसवंत मोहाली ने किया। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(ए)(ह) का उल्लेख करते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और ज्ञानार्जन की भावना को विकसित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसके बावजूद समाज में अंधविश्वास और पाखंड को बढ़ावा मिलना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Science for Society (U) के संयोजक मदन सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना के लिए कार्यरत संगठनों की संयुक्त गतिविधियों से तर्कशील आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक नींव धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, जिन्हें मजबूत करना समय की मांग है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा सत्यापन अभियान: डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर संदिग्धों पर कसा शिकंजा।

22 फरवरी की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब से आए रामकुमार ने कथित चमत्कारों का वैज्ञानिक प्रदर्शन कर अंधविश्वास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनकी 23 शर्तों में से एक भी पूरी कर दे, तो उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

महिला तर्कशील हरेंद्र कौर ने कहा कि दुनिया में चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती। ढोंगी बाबा वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करते हैं। उन्होंने लोगों से हर दावे पर सवाल उठाने और तर्क के आधार पर सोच विकसित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरी-मुख्यमंत्री

सम्मेलन में तर्कशील सोसायटी पंजाब, साइंस फॉर सोसाइटी यूनाइटेड, तर्कशील सोसायटी हरियाणा, ज्ञान विज्ञान समिति हरियाणा, नागरिक सामाजिक बल राजस्थान, अग्रगामी छात्र नौजवान सभा दिल्ली, आरंभ युवा मंच झारखंड और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा सहित उत्तर भारत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।