24 से 29 अक्टूबर तक यमुना आश्रम बागी नैनबाग में होगा योग, ध्यान एवम साधना शिविर का आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

24 से 29 अक्टूबर तक यमुना आश्रम बागी नैनबाग में होगा योग, ध्यान एवम साधना शिविर का आयोजन।

 

अमित नौटियाल  – संवाददाता

 

नैनबाग–24 से 29 अक्टूबर तक बागी (लुधेरा) नैनबाग में योग, ध्यान एवम साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम प्रबंधन ने आज से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं यमुना आश्रम में स्वच्छता आभियान चलाया गया है। आपको बताते चलें कि छह दिवसीय योग, ध्यान एवम साधना शिविर राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के सानिध्य में संचालित होगा, जिसमें योग, ध्यान एवं साधना के महत्व को साधक और साधिकाओं को अवगत कराया जायेगा। राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने बताया कि शिविर लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण साधन है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

 

 

 

संस्कार मानवीय जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके बिना सभ्य खुशहाल जीवन की कल्पना अधूरी है। यमुना आश्रम के अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया कि 6 दिवसीय शिविर में शारीरिक, मानसिक विकास और सत्संग के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप।

 

 

 

शिविर में हजारों की संख्या में साधक और साधिकाएं शामिल होगी। स्वच्छता अभियान में यमुना आश्रम के कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन लाल निराला, आशीष कैंतुरा, यमुना आश्रम के संचालिका प्रमिला चौहान शामिल रही।