नगर मंदिर से चलकर माँ बाल सुंदरी माता का डोला चैती मंदिर पहुंचा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर-  हर साल की तरह इस बार भी काशीपुर में चैत्र मास में लगने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेलव में शुमार चैती मेले में आज तड़के मां बाल सुंदरी का डोला गाजे और धूम धड़ाके तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालुओं के भक्ति के बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मां बाल सुंदरी देवी का डोला नगर मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ 5 किलोमीटर दूर चैती मंदिर पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। आपको बताते चलें कि बीते 2 वर्षों से कोरोना संकट के चलते केवल परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां का डोला मंदिर भवन पहुंचा था तथा वापस नगर में पहुंचा था। इस बार कोविड-19 थमने की वजह से मां का डोला पूर्व के वर्षों की भांति धूमधाम के साथ निकाला गया। मां बाल सुंदरी की स्वर्ण प्रतिमा को लेकर गाजे बाजे एवं ढोल नगाडों के साथ मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री मां के नगर मंदिर मोहल्ला पक्काकोट से हजारों भक्तों के रैले के साथ पालकी में लेकर चैती मेला भवन पहुॅचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं।

 

मां बाल सुंदरी की स्वर्ण प्रतिमा मां के भवन में पहुॅचते ही भक्तों की भीड प्रसाद चढाने के लिए चैती मेले में उमड पडी। मां का डोला पांच दिन यहां रहने के बाद वापस धूम-धडाके के साथ वापस नगर मंदिर पहुॅचेगा। विकास अग्निहोत्री के मुताबिक़ चैत्र मास की अष्टमी पूजन मध्यरात्रि में 12 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद माँ का डोला 3 बजकर 5 मिनट पर नगर मंदिर से चलकर 4:30 बजे मंदिर भवन में पहुंचा। इससे पहले बीती देर शाम 12 बजे तक माँ की प्रतिमा भक्तों के दर्शन के लिए रखी गयी। 2:30 बजे तक मोहल्ला पक्काकोट में दूरदराज से आये श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किये। सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर मां का डोला लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नगर मंदिर पंडा आवास से चैती मन्दिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान भक्त माँ की भक्ति में पूर्णतः सराबोर दिखे। इस दौरान मां के दर्शन करने को श्रद्धालु लालायित दिखे। उनके अनुसार बीते दो वर्षों से कोरोना संकट के चलते वह माँ के दर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार दर्शन करने से वह बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

चैती मंदिर से 14-15 अप्रैल को त्रयोदशी और चतुर्दशी की मध्यरात्रि को विधिविधान के साथ पूजा अर्चना के बाद नगर मंदिर में वापस लौटेगा। आज अष्टमी के दिन दूर-दराज से आकर श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से डोला यात्रा में काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। मां का डोला मोहल्ला पक्का कोट स्थित नगर मंदिर से शुरू होकर मां मनसा देवी रोड, मुख्य बाजार नगर निगम रोड महाराणा प्रताप चौक और द्रोणा सागर के पीछे टीले वाली सड़क से होते हुए चैती मंदिर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *