सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडेय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय सह सम्पादक

हल्द्वानी 07 जून, सीडीएस परीक्षा टॉप करने वाले हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडेय के घर पहुँचकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाए दी। मंत्री ने हिमांशु की माता दीपिका पांडेय एवं पिता कमल पांडेय को भी बधाई दी। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हिमांशु के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। विदित हो कि हिमांशु ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने बताया कि वह जल्द ही आईएमए जोईन कर्रेंगे। हिमांशु के पिता हल्द्वानी में ही एक निजी कम्पनी में ड्राइवर हैं और माता ग्रहणी है।  इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा नेता कैलाश पंत, निरंजन डोभाल, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *