राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया अलंकृत।

ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया अलंकृत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल/देहरादून, 5 सितम्बर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष-2024 के लिए चयनित 16 उत्कृष्ट शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में 09 प्रारम्भिक, 05 माध्यमिक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक और 01 संस्कृत शिक्षक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, यातायात नियमों को लेकर किया गया जागरूक।

राज्यपाल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित न होकर बच्चों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने का साधन है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने शैलेश मटियानी को पहाड़ के दर्द और संवेदनाओं को साहित्य में स्वर देने वाला महान कथाकार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखण्ड है और सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  **जिलाधिकारी मनीष कुमार की संवेदनशील पहल से 50 वर्षीय महिला को मिला कृत्रिम पैर।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के 1340 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास और 950 में स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष सभी जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं और 550 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं। साथ ही 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट प्रदान किए गए और शिक्षा विभाग में 9500 भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीअन्न से स्वाद, स्वास्थ्य और स्वरोजगार—शेफ संवाद में बोले मुख्यमंत्री धामी

समारोह में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, अपर सचिव रंजना राजगुरु, स्व. शैलेश मटियानी के सुपुत्र राकेश मटियानी व श्रीमती गीता मटियानी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।