राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राजभवन नैनीताल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होने प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंचीधाम आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं जो उत्तराखण्ड का सौभाग्य है। राज्यपाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, भव्य रैतिक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।

 

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद ने नीब करौरी मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, ट्रस्ट की सचिव जया प्रसाद, प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवदी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *