राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंहने मंगलवार को राजभवन में प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन किया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय सह सम्पादक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने मंगलवार को राजभवन में प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन किया। इस दौरान उन्हांने कहा कि यह हवन प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

 

राज्यपाल ने वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा में सभी श्रद्वालुओं के सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की प्रार्थना भी की। राज्यपाल ने हवन पूजन सम्पन्न कराने वाले प्रधान पुजारी नयना देवी मंदिर, बसंत बल्लभ पांडे का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, परिसहाय रचिता जुयाल, तरूण कुमार, कम्प्ट्रोलर प्रमोद चमोली, विशेष कार्याधिकारी बी0पी0 नौटियाल, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *