सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाए 16 डस्टबिन।

सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाए 16 डस्टबिन।
ख़बर शेयर करें -

सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाए 16 डस्टबिन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल। गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के इको क्लब ने सातताल क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की नई पहल की। विश्वविद्यालय ने सातताल मार्ग पर 8 स्थानों पर कुल 16 डस्टबिन स्थापित किए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल ए.के. नायर ने किया। विश्वविद्यालय ने संकल्प लिया कि इन सभी डस्टबिन की सफाई व रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं संस्था निभाएगी, ताकि सातताल व आसपास के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या को नियंत्रित और व्यवस्थित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 65 लोगों पर कार्रवाई।

इको क्लब की समन्वयक डॉ. फरहा खान के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और इको वॉरियर्स ने स्वच्छता वॉक और सफाई अभियान भी चलाया। यह वॉक विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर सातताल तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने मार्ग में फैला कूड़ा एकत्र किया और जिम्मेदारी से निस्तारित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, योग को बताया विश्व शांति का सार्वभौमिक विज्ञान।

इको वॉरियर्स ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि वे डस्टबिन का उपयोग करें और झीलों व प्राकृतिक सौंदर्य को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।

गांधी जयंती पर आयोजित यह पहल बापू के स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम मानी जा रही है।