मां की मौत खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा, तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ख़बर शेयर करें -

मां की मौत खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा, तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी न्यूज़ :- मां की मौत खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा । तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तरुण ताइक्वांडो एकेडमी का शानदार प्रदर्शन — 32वीं राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 1 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक।

 

 

मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह (45) पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर सुशील कुमार बने रामनगर के नए थाना प्रभारी।

 

 

उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग, निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *🪔 भयमुक्त वातावरण में मनाएं दीपावली” — बोले एसएसपी प्रहलाद मीणा* *जनपदवासियों को सुरक्षित दीपावली का एहसास दिलाने स्वयं मैदान में उतरे पुलिस कप्तान* *सुरक्षा हेतु पुलिस है मुस्तैद, डर नहीं भरोसा रखिए* *"ऑपरेशन सेनैटाइज" अभियान के दौरान 70 संदिग्ध हिरासत में जिसमें 08 बाबा भी शामिल*