होमगार्ड रोहतास सिंह सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

ख़बर शेयर करें -

होमगार्ड रोहतास सिंह सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर, नैनीताल – आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को होमगार्ड 3242 रोहतास सिंह ने अपनी अधिवर्षिता आयु 60 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवा से सम्मानजनक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर ग्रामीण कंपनी रामनगर, नैनीताल की ओर से एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

समारोह में कंपनी कमांडर मुकेश कुमार और प्लाटून कमांडर मोहन सिंह सैनी ने सेवानिवृत्त होमगार्ड रोहतास सिंह के अनुकरणीय सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोहतास सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कीं, जो सभी जवानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर SSP नैनीताल की सख्त कार्रवाई।

समारोह में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल गणेश सिंह, होमगार्ड गोविंद सिंह रावत, दिलीप सिंह, योगेश जोशी, फखरुद्दीन, भगवान दास, राजेश शर्मा, हरिश्चंद्र, चुक्रम, रीता देवी, निर्मल चौधरी सहित ग्रामीण कंपनी रामनगर में कार्यरत सभी जवान उपस्थित रहे। सभी ने रोहतास सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मॉडर्न पेंटाथलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भार्गवी रावत सम्मानित।

कार्यक्रम के अंत में रोहतास सिंह ने सभी अधिकारियों और जवानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा इस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। इस मौके पर उनके कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीकस्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।