स्कूल रसोइया की ईंट से हत्या, प्रेम प्रसंग की वजह से गुस्सा भड़काया; पुलिस ने राजफाश किए, आरोपी गिरफ्तार”

ख़बर शेयर करें -

स्कूल रसोइया की ईंट से हत्या, प्रेम प्रसंग की वजह से गुस्सा भड़काया; पुलिस ने राजफाश किए, आरोपी गिरफ्तार”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव में एक मकान के सामने गली में पड़ा मिला। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कुछ घंटे में ही मामले का राजफाश भी कर दिया। आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसकी मां से महिपाल के प्रेम संबंध थे। उसने दोनों को साथ देख लिया था। इसी गुस्से में उसने महिपाल की हत्या कर दी। महिपाल शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था।

यह भी पढ़ें 👉  साँवल्दे में महिला को मारने वाले बाघ के शक में नर बाघ पकड़ा गया, डीएनए जांच जारी।

 

 

वह यहां गांव में 20 साल से रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 10 साल से वह यहां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार रात महिपाल की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रिश्तेदार के घर के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ हाईवे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिपाल के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

यह भी पढ़ें 👉  *रील्स में बयान, हकीकत में जेल, आस्था व महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी* *सोशल मिडिया में फेम की चाहत ने दिया ज्योति अधिकारी को 14 दिन की सज़ा*

 

 

 

घंटेभर में ही पुलिस को पता चल गया कि गांव की ही एक महिला से महिपाल के प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। युवक ने थोड़ी ही देर में सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि महिपाल के उसकी मां से प्रेम संबंध थे। वह कई बार महिपाल को चेतावनी दे चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  **कुमाऊँ की नारियों, देवी-देवताओं और लोकसंस्कृति पर आपत्तिजनक बयान से उबाल, पुलिस को सौंपी गई तहरीर, मुकदमा दर्ज।

 

 

शनिवार को जब उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से महिपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। लगातार वार करने से महिपाल की मौत हो गई। तब वह खून से सनी ईंट लेकर भाग गया। पुलिस ने वह ईंट भी बरामद कर ली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।