भयानक  “सड़क  हादसे में ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार डंपर की टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

भयानक  “सड़क  हादसे में ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार डंपर की टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

चित्रकूट  में एक भयानक रोड हादसे में ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट सन्देश कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा” 121 उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 गिरफ्तार; जिलेभर में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान।

 

 

यहां कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो-रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार युवती समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल का नशा तस्करों पर करारा वार—हल्द्वानी में XUV700 से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

 

 

यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त करने में जुट गई है। इसमें पुलिस ने अभी तक 3 लोगों की शिनाख्त कर ली है। इनमें कन्नौज निवासी अखिलेश व अनिरुद्ध और हमीरपुर निवासी निधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आतंकी हमले की आशंका पर नैनीताल पुलिस की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल।

 

 

फिलहाल, अभी दो और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।