कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर। पर्यटन सीजन के बीच व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से कॉर्बेट क्षेत्र के होटल और रिसॉर्ट संचालकों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में Corbett GM Association के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप, पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप।

एसोसिएशन के अनुसार वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते क्षेत्र के होटल, रिसॉर्ट और अन्य पर्यटन प्रतिष्ठानों में अतिथियों की बुकिंग काफी अधिक है। ऐसे में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति न होने के कारण मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर होटल संचालकों को वैकल्पिक रूप से आग जलाकर या इंडक्शन जैसे उपकरणों से भोजन बनाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जो व्यावहारिक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  “घूस लेते ही खेल खत्म!”—विजिलेंस का ट्रैप, अकाउंटेंट गिरफ्तार।

एसोसिएशन ने बताया कि Jim Corbett National Park क्षेत्र उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां आने वाले पर्यटकों से राज्य को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। यदि गैस आपूर्ति की समस्या बनी रही तो इससे पर्यटन व्यवसाय और राज्य की छवि दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “चुनाव से पहले रणजीत रावत एक्शन में, कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश”

होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द सुचारु कराई जाए, ताकि पर्यटन गतिविधियां प्रभावित न हों।