पति ने पत्नी की हत्या की, चरित्र पर संदेह के चलते फरसे से किया हमला

ख़बर शेयर करें -

बरेली में पति ने पत्नी की हत्या की, चरित्र पर संदेह के चलते फरसे से किया हमला

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण वह अक्सर उसे ताने देता था। मंगलवार की रात, घर पर झगड़ा होने के बाद युवक ने अपनी पत्नी पर फरसे से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक संवाद’ में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, टनकपुर अस्पताल व पर्यटन विकास पर दिए निर्देश।

 

 

 

यह घटना बरेली के एक गांव में हुई, जहां मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष की है। महिला की हत्या के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक संवाद’ में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, टनकपुर अस्पताल व पर्यटन विकास पर दिए निर्देश।

 

 

 

पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के अनुसार, आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण हत्या की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक संवाद’ में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, टनकपुर अस्पताल व पर्यटन विकास पर दिए निर्देश।

 

 

 

इस दर्दनाक घटना के बाद महिला के परिजनों और गांव वालों में शोक की लहर है। महिला की पांच बेटियों की हालत बेहद खराब है और वे रो-रोकर परेशान हैं।