“दिल्ली से प्रदूषित हवा का असर, यूपी में घना कोहरा और धुंध बढ़ने की संभावना”

ख़बर शेयर करें -

“दिल्ली से प्रदूषित हवा का असर, यूपी में घना कोहरा और धुंध बढ़ने की संभावना

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से आ रही प्रदूषित हवाओं का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया। उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों जैसे सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम।

 

 

 

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष रूप से कोहरे की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के विकास को गति: मुख्यमंत्री द्वारा 195 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति

मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने और गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।