एक कोठी में बाप-बेटी के सड़ी-गली हालात में शव मिलने से मचा हड़कंप, बदबू फैली तो आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को किया सूचित।

ख़बर शेयर करें -

एक कोठी में बाप-बेटी के सड़ी-गली हालात में शव मिलने से मचा हड़कंप, बदबू फैली तो आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को किया सूचित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Punjab के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक कोठी में बाप-बेटी के सड़ी-गली हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके में जब बदबू फैली तो आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

 

 

पुलिस ने जब घर खोला तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गई। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह चुंबर और राजरानी के रूप में हुई है। वहीं मृतक अमरीक सिंह की पत्नी दोनों लाशों के साथ घर में ही रह रही थी। महिला लाशों को पंखा भी कर रही थी। बताया जा रहा कि व्यक्ति की मौत पांच दिन पहले हो चुकी थी। वहीं बेटी ने सोमवार को दम तोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  "छोई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब और लहन नष्ट"

 

 

 

अर्बन अस्टेट के शालीमार गार्डन के एक घर में जिस तरह शव पड़े थे, उससे यह मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों के शव डी-कंपोज हो चुके हैं। इन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ससुराल में घुसकर पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

 

नजदीकी रिश्तेदारों के अनुसार मृतक अमरीक सिंह चुंबर की दो बेटियां और एक बेटा है। जिस बेटी का शव मिला है, वह विवाहित थी लेकिन शादी के बाद बच्चा न होने के चलते उसका पति उसे मायके छोड़ गया था। वह लंबे समय से अपने पिता के साथ रह रही थी। अमरीक सिंह की पत्नी भी मानसिक रूप से बीमार है। वहीं अमरीक सिंह का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में रहते हैं और अमरीक सिंह भी विदेश से लौटा था।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के निर्देश पर अपराधों को रोकने हेतु SP CITY ने सुरक्षा के दृष्टिगत बैंकों में चलाया चैकिंग अभियान, दिए निर्देश*

 

 

 

घर में अमरीक सिंह, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर व बेटी राजरानी रहते थे। मां-बेटी मानसिक तौर पर बीमार बताए जा रहे हैं। मां सुरिंदर कौर को यह भी मालूम नहीं कि उसकी बेटी और पति की मौत हो चुकी है। फगवाड़ा की इंडिस्ट्रयल चौकी की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम की खातिर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।