एंबुलेंस में मरीज की जगह शराब की पेटियां, पुलिस ने एंबुलेंस में शराब की पेटियों के ऊपर मरीज बनकर लेटी महिला तस्कर को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया, पढ़िये कहा है पूरा मामला।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल संवाददाता

देहरादून – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान से घबराकर तस्करों ने शराब तस्करी का नया तरीका अपनाया है। हालांकि नया तरीका भी तस्करों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं कर सका। बता दें कि रानीपोखरी थाना पुलिस ने एंबुलेंस में शराब की पेटियों के ऊपर मरीज बनकर लेटी महिला तस्कर को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 20 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है। मामला आधी रात का है जब राजधानी देहरादून की ओर से खाली पड़ी सड़क पर सायरन बजाती हुई एंबुलेंस को शक होने पर रानीपोखरी थाना पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

 

 

 

पूछताछ करने पर ड्राइवर डर गया और वह पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर शराब की पेटियों पर लेटी महिला को किनारे किया तो पुलिस शराब तस्करी के इस नए तरीके को देखकर दंग रह गई। मामले का खुलासा जनपद देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

बताया कि आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। तस्करी में इस्तेमाल एंबुलेंस पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *