ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग अचेत मिले। अस्पताल ले जाने पर एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

ठंड से बचने के लिए अंगीठी का सहारा ले रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वाराणसी के दरेखू गांव में ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग गुरुवार सुबह अचेत मिले। आननफानन चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दंपती समेत तीन लोगों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना देश का पहला साझेदार राज्य, धामी-रिजिजू ने किया छठे लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन।

 

घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। जिस परिवार के साथ ये हादसा हुआ वो दरेखू गांव मे किराये के कमरे में रहता था। उसके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है। मकान मालिक के अनुसार परिवार का मुखिया वाहन चालक है। उसके एक बच्चे की तबीयत खराब थी। बुधवार रात घर के सारे लोग उसी कमरे में रात में बच्चे के साथ सोए थे।

ठंड से बचने के लिए लोहे के कढ़ाई में कोयला और लकड़ी जलाया गया था। इसी अंगीठी के धुंए से पूरे परिवार का दम घुट गया और एक बच्चा हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों का मेगा मेकओवर! कचरे से कमाई, पानी पर डिजिटल निगरानी... मुख्य सचिव का मास्टर प्लान"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *