जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से विशेष चैकिंग अभियान में 321 वाहनों के चालान, 08 वाहन सीज किया गया।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से विशेष चैकिंग अभियान में 321 वाहनों के चालान, 08 वाहन सीज किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी 17 अक्टूबर 2023
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर से विशेष चैकिंग अभियान में 321 वाहनों के चालान, 08 वाहन सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता आर्या की मौजूदगी में नैनीताल क्लब में हुई बैठक, 15 दिन में समस्याओं के समाधान के निर्देश।

 

 

इस आशय जानकारी देते हुए आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि जिसमें परिवहन विभाग की जनपद नैनीताल एवं अन्य जनपदों की सम्मिलित कुल 13 प्रवर्तन दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त 13 प्रवर्तन दलों द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न मुख्य मार्गों हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग, हल्द्वानी-लालकुआँ- पन्तनगर मार्ग, हल्द्वानी- रूद्रपुर एवं हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग सहित हल्द्वानी और रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी एवं नैनीताल नगरीय क्षेत्र में भी चैकिंग का अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार।

 

 

उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान में कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 12 बस, 46 टैक्सी व मैक्सी, 76 दो पहिया वाहन, 32 ऑटो व ई-रिक्शा एवं 83 भार तथा अन्य 77 सहित कुल 321 वाहनों के चालान किये गये तथा 08 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया। अभियान के दौरान 38 ओवरलोड यात्री वाहन, 08 ओवरलोड भार वाहन के चालान किये गये, 19 वाहन बिना फिटनेस 14 बिना परमिट, 55 बिना लाईसेन्स, 58 बिना टैक्स, 32 बिना बीमा, 68 बिना हेल्मेट, 24 बिना सीट बैल्ट के चालान एवं 14 बिना HSRP, 03 चालान मोबाईल पर बात करना, 11 भार वाहन में सवारी, 15 ट्रिपल राईडिंग सहित तथा अन्य अभियोगों में 135 से अधिक चालान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया 23वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन।

 

 

————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946220184