रामनगर : ढिकुली क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल।

रामनगर : ढिकुली क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर : ढिकुली क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। ग्राम ढिकुली क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चोखुटिया की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

एसडीएम प्रमोद कुमार के अनुसार, बस संख्या यूके04-पीए-0430 रामनगर से चोखुटिया की ओ

र जा रही थी। ढिकुली क्षेत्र में तरंगी रिसोर्ट के पास सामने आए टेंपो को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 12 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेल्फ डिफेंस’ कार्यशाला, SSP नैनीताल ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।

हादसे में घायल यात्रियों में राकेश सिंह (35) पुत्र शिवराज सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र हयात सिंह, रितिक पुत्र राम सेवक, नरेश पाल पुत्र राकेश कुमार, बस चालक प्रताप सिंह बोरा (63) पुत्र थान सिंह तथा भीनाक्षी पुत्र अशोक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक प्रताप सिंह की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी।  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।