रामनगर में युवक की सुबह गोली मारकर कर दी हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर किया हंगामा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *