एक तरफा प्यार के मामले में युवक ने युवती की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया के जंगल में अज्ञात युवती के मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती हमीरपुर जिले की थी। एकतरफा प्यार करने वाले उसी के जिले के सिरफिरे ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। कठवरिया के जंगल में 11 दिसंबर को अज्ञात युवती का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना पुलिस ने युवती की शिनाख्त पिपलौंधा गांव की आरती (22) पुत्री रमेश प्रजापति के रूप में कराई थी।

बुधवार को एसडीओपी आशीष जैन व बरौंधा थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की हत्या उसी के क्षेत्र के प्रमोद साहू ने की थी। बताया कि वह इस बात पर नाराज था कि आरती किसी दूसरे युवक से बात करती थी। वह आरती को मंदिर जाने की बात कहकर बुला लिया। इसके बाद बाइक से लेकर चित्रकूट के रास्ते सतना की ओर ले गया। कठरिया के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों के पीछे फेंककर भाग आया था। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल व कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले युवती की शिनाख्त कराई।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

इसके बाद परिजनों से बातचीत के बाद आरोपी को पकड़ा है। परिजनों के अनुसार ही युवती से आरोपी प्रमोद का प्रेम प्रसंग नहीं था वह एकतरफा प्यार करने की बात कर रहा है। युवती हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करती थी, जो कुछ दिन पहले गांव लौटी थी। बताया जा रहा है कि लड़की उसे सिर्फ एक दोस्त समझती थी और उससे हर बात शेयर करती थी। लेकिन लड़का उससे दीवानगी की हद तक एकतरफा प्यार करता था। जब लड़की को दूसरे लड़के से प्यार हो गया, तो आरोपी ने उसकी हत्या की प्लानिंग बना ली और घुमाने के बहाने ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *