कोर्ट परिसर में महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ मचा हड़कंप।

कोर्ट परिसर में महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ मचा हड़कंप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर।  अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने कोर्ट परिसर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर कर लिया। युवती को तुरंत वहां मौजूद अधिवक्ता कृष्णा नेगी और पुलिस कर्मी बृज मोहन बहुगुणा रामनगर चिकित्सालय लाये। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया। नई बस्ती पूछड़ी निवासी लीला देवी ने बताया कि उसके भतीजे आशु को काशीपुर बस स्टैंड के पास से पुलिस कर्मी कोतवाली लेकर आये थे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

 

उसकी पुत्री 22 वर्षीय प्रिया को जब पता चला तो वह अपने भाई को छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंची जब वहां कोई बात नहीं बनी। तो प्रिया रामनगर कोर्ट पहुंची जहां अपने भाई के संदर्भ में अधिवक्ताओं से बात कर रही थी। वही प्रिया अचानक गिर पड़ी। घटना स्थल पर युवती के समीप एक पुड़िया पड़ी थी । तब पता लगा कि युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

तभी वहां मौजूद अधिवक्ता और पुलिस कर्मियों ने अपनी कार से उसे रामनगर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंता जनक होने पर उसे सेंटर रेफर कर दिया। प्रिया की मां लीला देवी ने पुलिस पर अनावश्यक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

 

 

उधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती के भाई सहित कुल चार लोगों पर रामनगर कोतवाली में 323, 354, 504, 506 के तहत अभियोग दर्ज है। जिसमें 41 के नोटिस में उनके बयानों के लिए कोतवाली बुलाया गया था । जिस पर प्रिया ने अपने वकील से बातचीत करने के बात कहकर वह कोतवाली से सही सलामत चली गयी थी।