पर्वतीय क्षेत्र रामनगर में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन, विश्वबन्धुत्व का प्रेषित होगा दिव्य संदेश।

ख़बर शेयर करें -

पर्वतीय क्षेत्र रामनगर में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन, विश्वबन्धुत्व का प्रेषित होगा दिव्य संदेश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*रामनगर, 13 दिसम्बर, 2023:-** तराई क्षेत्र रामनगर की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है जिसका आयोजन  दिनांक 16 दिसम्बर, 2023, दिन शनिवार, दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रेलवे ग्राउंड रामनगर में किया जायेगा। इस पावन संत समागम में रामनगर क्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से भी  हजारों  हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और पावन प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ करते हुए सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर व्यापारी को हार्ट अटैक, बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

 

 

 

स्थानीय  ज़ोनल  इंचार्ज  श्री  पी. एस. चौधरी जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इन पावन संत समागमों का लक्ष्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना तथा मानवीय गुणों का प्रसार करना है। मिशन की केवल यही धारणा रही है कि हम सभी प्रेम एवं मिलवर्तन के भावों से युक्त होकर जीवन जीयें और समूचे संसार में एकत्व का सुंदर रूप स्थापित करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार।

 

 

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों में भी सदैव ही सम्मिलित रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति हो या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट स्थिति, मिशन के सभी सेवादार एवं भक्त निःस्वार्थ भाव से दिन रात अपनी सेवाओं को तल्लीनता से निभाते रहे हैं जिसके लिए न केवल देश में अपितु विदेशों में भी वह सराहे एवं सम्मानित किये जा चुके हैं। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह निष्काम सेवाएं निरंतर रूप में जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

 

 

 

स्थानीय मुखी वृक्षा राम ने सभी संतों एवं नगरवासियों से इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित होने हेतु हृदय से आह्वान किया है