विदेश भेजने के नाम पर कबतूर बाजों ने ठगे लाख रुपए, रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  यहां सिंह कालोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने विदेश जाने के लिए हल्दानी रोड़ स्थित मैट्रोपोलिस के रहने वाले अपने दोस्त गुरवंत सिंह चर्चा की थी। जिसके बाद उसने बताया कि उनका संबंधी नेताजीनगर थाना बिलासपुर निवासी मनमोहन सिंह भी लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने मनमोहन सिंह से उसकी मुलाकात करा दी। उसने कनाडा भेजने के लिए सारा खर्च बीस लाख रुपए बताया, और फाइल के लिए 50 हजार रुपए नगद देने की मांग की। जिसके बाद 16 जनवरी 2021 को मनमोहन सिंह द्वारा द्वारा बताए गए जसविंदर सिंह के बैंक अकाउंट में पचास हजार रुपए जमा करा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

 

इसके बाद मनमोहन सिंह ने आइलेटस की पढ़ाई, परीक्षा व अंक प्राप्त पत्र सहित तीन लाख रुपए और मांगे।जिसे मनमोहन के बताएं व्यक्ति अर्शदीप के खाते में जमा कर दिए गए। समय गुजरने के कुछ दिनों बाद मनमोहन उन्हें व्हाट्स ऐप एक अंक पत्र भी भेजा और शीघ्र कनाडा भेजने की बात कही। समय गुजरने के बाद उसे विदेश नहीं भेजा गया तो ठगी का शिकार हुए युवक ने मनमोहन से संपर्क किया। लेकिन उसने कोई स्टीक जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

ठगी का शक होने पर जब भेजे गए अक पत्र की जांच पड़ताल की गई तो वह जाली निकला।जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे चैक दे दिया। लेकिन वह बाउंस हो गया। आरोपी से संपर्क करने पर वह धमकी देने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *