भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 192 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव 51 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज माउंट माउनगनुई में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 36 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, जब ऋषभ पंत 13 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनफील्ड अकैडमी की बेटियों का परचम, वॉलीबॉल में शानदार जीत से रचा इतिहास।

 

एक छोर पर सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर नौ गेंद में 13 रन बनाकर हिट विकेट हुए। वहीं, कप्तान हार्दिक ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनफील्ड अकैडमी की बेटियों का परचम, वॉलीबॉल में शानदार जीत से रचा इतिहास।

 

 

अंत में सूर्यकुमार यादव 51 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। उनके शतक के चलते भारत ने छह विकेट खोकर 191 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *