“जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 73.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया”

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब, ऑपरेशन क्रैकडाउन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बाजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 27-01-2023 को समय 21:45 बजे दौराने चेकिंग बाजपुर दोराहा रोड फ्लाईओवर के नीचे अभियुक्त नदीम पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 23 वर्ष से 41.02 ग्राम अवैध स्मैक तथा अभियुक्त नरेश पाल पुत्र शिवचरण ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष से 32.10 ग्राम “कुल 73.12 ग्राम अवैध स्मैक” बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

 

 

दाखिला फर्द बरामदगी के आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा Fir No- 41/2022 धारा- 8/ 21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम नदीम आदि अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास मंगवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

मीडिया सेल ऊधम सिंह नगर पुलिस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *