एसडीआरएफ के जवान रुस्तम सिंह और प्रवीण सिंह सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल –  संवादता 

*क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर*

नैनबाग- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ के छह पुलिसकर्मियों को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया है। वहीं जौनपुर क्षेत्र के एसडीआरएफ के दो जवानों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसडीआरएफ के दोनों जवान रुस्तम सिंह मल्याल और प्रवीण सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह लगाकर सम्मानित किया है। साथ ही आपको बताते चलें कि एसडीआरएफ के जवान रुस्तम सिंह मल्याल ग्राम देवन और प्रवीण सिंह ग्राम कैंथ पट्टी लालूर नैनबाग के निवासी है। वहीं दोनों जवानों को सराहनीय सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह सम्मान मिलने से पुलिस कर्मियों के जिम्मेदारी अपने कर्तव्य के प्रति और ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने दोनों जवानों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। कहा कि दोनों जवानों ने अपने गांव के साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आगे भी इसी तरह दोनों जवान अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *