सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी गरजी, अतिक्रमणकारियों को नहीं मिलेगी राहत: सिटी मजिस्ट्रेट

सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी गरजी, अतिक्रमणकारियों को नहीं मिलेगी राहत: सिटी मजिस्ट्रेट

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करते हुए शुक्रवार को काला ढूंगी रोड, लालडंड चौराहे पर जेसीबी मशीन की गरज सुनाई दी। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए यहां के निवासियों और दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने खुद कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण हटाने का काम न होने पर जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अभी भी अतिक्रमण किए हुए हैं, उन्हें जल्द ही कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अशोक चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि चाहे अतिक्रमण करने वाला कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, नए अतिक्रमणों की पहचान भी की जा रही है, ताकि आगे कोई और कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

अधिकारी सख्त, अतिक्रमण हटाने का काम जारी

 

 

नगर प्रशासन के इस कड़े कदम से इलाके में हलचल मची है, और अब प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए अन्य अतिक्रमणों को भी जल्द ही हटाया जाएगा।