रामनगर में कवरेज़ के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला।

रामनगर में कवरेज़ के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला।

रामनगर में कवरेज़ के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला।

 

संवाददाता –  सलीम अहमद साहिल

रामनगर, उत्तराखंड –  बीती शाम रामनगर के एक निजी चैनल के पत्रकार पर अवैध शराब माफियाओ ने जानलेवा हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार अरबाज खान को जानकारी मिली कि रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में अवैध शराब माफिया खुलेआम शराब बेच रहे हैं और शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते है।

 

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

पत्रकार जब मौके पर कब्रेज करने पहुँचा तो बेखोफ अवैध शराब माफियाओं ने अरबाज खान पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमे अरबाज खान को गम्भीर चोटे आई हैं जिसका इलाज सरकारी अस्पताल रामनगर में चल रहा है। अरबाज खान की ओर से रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। उत्तराखंड में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले चिंता का विषय है। सरकारे भले ही पत्रकारों की सुरक्षा के लाखों दावे करती हो लेकिन इन दावों की सच्चाई कुछ और ही बया करती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

 

फोन पे जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज न्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षो से तहरीर प्राप्त हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है जो भी तथ्य जांच में पाय जायगे उसमे नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।