कलयुगी बेटे ने ईंट से कुचल कर पिता की की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बदायूं के जरीफनगर इलाके के गांव दहगवां में पिता होरीलाल की हत्या करने के बाद आरोपी किशन लाल शव के पास में ही सोता रहा। रात में उसकी आंख खुली और उसने पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो घर से फरार हो गया। शनिवार रात ही पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ने उसके चोटिल हाथ पर डंडा मार दिया था, इससे गुस्से में आकर उसने ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी थी। पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

 

शुक्रवार रात दहगवां निवासी होरीलाल की उनके बेटे किशन लाल ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दिल्ली भागने की फिराक में खड़ा था।पूछताछ में किशन लाल ने बताया कि उसके पिता ने घर में ही शराब पी थी और वह बाहर पीकर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हुड़दंगियों पर सख्ती, 30 पर चालान।

 

 

वह घर आया तो उसका पिता से विवाद हो गया। उसने बताया कि इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना से तीन दिन पहले मारपीट में उसका हाथ चोटिल हो गया था। विवाद के दौरान उसी चोटिल हाथ पर उसके पिता ने डंडा मार दिया था, इससे उसने ईंट उठाकर पिता के सिर में मार दी और उनकी मौत हो गई।उसने बताया कि वह नशे में था इसलिए उसे नहीं पता था कि पिता की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

 

जब उसने ईंट मारी तो पिता चारपाई पर गिर गए। उसे लगा कि शांत होकर सो गए हैं। वह इस कदर नशे में था कि बगैर खाना खाए ही पिता के पास पड़ी चारपाई पर सो गया। रात में करीब डेढ़ बजे नशा कम होने पर आंख खुली तो पिता को उठाने की कोशिश की। तब देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। इसके बाद वह घर से भाग गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *