काशीपुर पुलिस की नशेड़ियों पर नकेल, शहर के बीचों बीच पॉश इलाके में नशा कर रहे 5 नशेड़ी 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर पुलिस की नशेड़ियों पर नकेल, शहर के बीचों बीच पॉश इलाके में नशा कर रहे 5 नशेड़ी 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर द्वारा नशेड़ीयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21/8/ 2023 को सायंकालीन चेकिंग के दौरान शहर के बीचो-बीच पॉश इलाके एलडी भट्ट अस्पताल के पास बाग में चरस पी रहे 5 नशेड़ियों को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। नशेड़ियों के पास से पुलिस को 100ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई। पॉश इलाके के बीचो-बीच नशेड़ियों द्वारा अक्सर नशा कर अपराध करने की शिकायत लगातार पुलिस को प्राप्त हो रही थी। पकड़े गए युवकों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

 

 

कि वह लंबे समय से चरस के नशे के आदी हैं और इन्हीं में से गिरफ्तार टोनी नाम का युवक जो की रामजीवनपुर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर का रहने वाला है वह उक्त चरस को अक्सर इन्हें बेचने काशीपुर आता है आज भी वह इन्हें चरस बेचने आया था और इन्हीं के साथ बैठकर नशा कर रहा था। SI नवीन बुधानी चौकी प्रभारी कटोराताल की फर्द बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता
1. टोनी सिंह पुत्र मुन्ना चौधरी निवासी रामजीवनपुर चौकी सुल्तानपुरपट्टी थाना बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर
2.नईम पुत्र स्व0 अब्दुल लतीफ निवासी किला मौहल्ला थाना काशीपुर जनपद उधमसिहनगर उम्र 25वर्ष
3. शिवम कश्यप पुत्र स्व0 कैलाश कश्यप निवासी मौ0किला थाना काशीपुर उधमसिंहनगर उम्र 21वर्ष
4. विश्वास कुमार पुत्र विष्णु सिंह निवासी रामजीवनपुर चौकी सुल्तानपुरपट्टी थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 21 वर्ष,
5. रमेश ठाकुर पुत्र जय सिंह निवासी किला मौहल्ला थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 25वर्ष

 

 

बरामद माल का विवरण…
1. अभियुक्त टोनी से 52 ग्राम अवैध चरस
2. अभियुक्त विश्वास से 12 ग्राम अवैध चरस
3. अभियुक्त शिवम कश्यप से 10.30 ग्राम अवैध चरस
4. अभियुक्त रमेश ठाकुर से 12.50 ग्राम अवैध चरस
5. अभियुक्त नईम से 13.20 ग्राम अवैध चरस
1.मो0सा0 सुपर स्पलैंडर रजि0 नंबर यूके 18बी 0629
2- मो0सा0 हीरो स्पलैंडर प्लस रजि0 नंबर यूके18 एम 2879
3- मो0सा0 रजि0 संख्या यूए 06 5840

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

 

 

 

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी
2.SSI प्रदीप मिश्रा
3. SI नवीन बुधानी
4.का.प्रेम कनवाल
5.का. गौरव सनवाल
6.का.गिरीश मठपाल
7.का.सुरेंद्र सिंह